Business News

ग्रैमिनेक्स एल.एल.सी. ने सियोल, कोरिया में ग्रैमिनेक्स कोरिया कंपनी लिमिटेड के नये कार्यालय का शुभारंभ किया

Business Wire India

ग्रैमिनेक्स® फ्लावर पॉलेन एक्सट्रैक्ट्स™ की निर्माता ग्रैमिनेक्स® एलएलसी को ग्रैमिनेक्स® कोरिया कंपनी लिमिटेड के शुभारंभ की घोषणा करके खुशी हो रही है। सिओल में स्थानीय दफ्तर के लिए डॉ. सन-हो फ्रैंक किम, पीएच.डी. को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
 
डॉ. सन-हो फ्रैंक किम का दवा-निर्माण उद्योग, आहार अनुपूरक उद्योगों और खाद्य-उद्योगों में व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। ग्रैमिनेक्स® से जुड़ने से पहले वह कुनपॉन्ग बायो के निदेशक पद पर थे। डॉ. सन-हो फ्रैंक किम अमेरिका स्थित टीएसआई हेल्थ साइंस के शाखा प्रबंधक भी रह चुके हैं। उन्होंने विक्रय एवं विपणन रणनीतियों के विकास एवं क्रियान्‍वयन के लिए सीजे चिल जेडांग के बिजनेस एक्जक्यूटिव एडवाइजर पद पर भी काम किया है। इसके अतिरिक्‍त, डॉ. सन-हो फ्रैंक किम ग्रैमिनेक्स® में अपनी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि और केएफडीए अनुभव को लेकर आये हैं। उन्होंने कोरिया की योंसी यूनिवर्सिटी से बायोमैटेरियल साइसेंस में डॉक्टर ऑफ साइंस डिग्री प्राप्त की है।

कंपनी के सीओओ हीथर जे. मे ने कहा, “ग्रैमिनेक्स® अपने उच्च उपयोगकर्ता सेवा मानदंडों को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा ग्राहकों को ग्रैमिनेक्स® कोरिया कंपनी, लिमिटेड की उपस्थिति बढ़ने से लाभान्वित होंगे। बतौर प्रबंध निदेशक डॉ. सन-हो फ्रैंक किम शानदार तरीके से विनियमन, तकनीकी और ढुलाई संबंधी सहयोग के मामले में हमारे वैश्विक उपयोगकर्ताओं के प्रति ग्रैमिनेक्स की निरंतर प्रतिबद्धता को समर्थन देंगे।”

डॉ. सन-हो फ्रैंक किम ने कहा, “मुझे ग्रैमिनेक्स® के साथ कोरिया में इसके कार्यालयों के विस्‍तार के सिलसिले में काम करके और ग्रैमिनेक्स® फ्लावर पॉलेन एक्सट्रैक्ट्स™ के नैदानिक रूप से प्रमाणित स्वास्थ्य लाभ की जागरूकता को बढ़ाकर खुशी हो रही है।”

ग्रैमिनेक्स® एलएलसी के विषय में

ग्रैमिनेक्स® एलएलसी प्राकृतिक व सॉल्‍वेंट रहित ग्रैमिनेक्स® फ्लावर पॉलेन एक्सट्रैक्ट्स™ की अग्रणी उत्पादक कंपनी है। ग्रैमिनेक्स® उत्तर-पूर्वी ओहियो में 8,500 एकड़ से ज्यादा जमीन की मालिक है और खुद ही इसका प्रबंधन करती है। ग्रैमिनेक्स® जो कच्चा माल पैदा करती है, उसका इस्तेमाल आहार अनुपूरक, दवा-निर्माण, आहार एवं त्वचा देखभाल उद्योग में होता है। ग्रैमिनेक्स®à¤¨à¥ˆà¤¦à¤¾à¤¨à¤¿à¤• रूप से समर्थित फूलों के पराग के अर्क का कारोबार करती है। यह प्रोस्टेट देखभाल, मूत्र संबंधी देखभाल, रजोनिवृत्ति संबंधी देखभाल और त्वचा देखभाल पर केंद्रित है। अपने वितरकों, रिटेलरों और निर्माताओं के साथ साझेदारी कर ग्रैमिनेक्स® छह महादेशों के 44 से ज्यादा देशों में अपने उत्‍पादों को बेचती है।

विस्‍तृत जानकारी के लिए कृपया ग्रैमिनेक्स® एलएलसी के पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर कोलीन ई. मे को (419) 278-1023 पर फोन कर या info@graminex.com पर ईमेल कर संपर्क करें। आप www.graminex.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

businesswire.com पर सोर्स वर्जन देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170824005692/en/
 
 à¤¸à¤‚पर्क:
कोलीन ई. मे
पब्लिक रिलेशन्स
ग्रैमिनेक्स एल.एल.सी.
2-300 काउंटी रोड सी
डेशलर, ओहियो 43516
(419) 278-1023
या
सन-हो फ्रैंक किम, पीएच.डी.
प्रबंध निदेशक
ग्रैमिनेक्स कोरिया कंपनी लिमिटेड
बी6 18, 167, सोंग्पा-डेएरो
सोंगपा-गु, सियोल, कोरिया (05838)
02-2054-8520